Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पड़रिया रंगमंच में जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ

मंडला, 21 अप्रैल 2026

जिले के विकासखंड नारायणगंज अंतर्गत पड़रिया रंगमंच में जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। यह पहल मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत “जल शक्ति से नवभक्ति, शुद्ध जल, स्वच्छ जल, जल स्त्रोत सेवा समागम” कार्यक्रम के अंतर्गत की गई।

कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत नारायणगंज परिसर में किया गया, जिसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पड़रिया के सहयोग से ग्राम की महिला मंडल द्वारा जल मंदिर स्थापित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनपद पंचायत में आने वाले नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय से पानी के सदुपयोग की अपील की गई। साथ ही लोगों को प्रेरित किया गया कि वे प्यासे पशु-पक्षियों और जरूरतमंद लोगों को भी जल उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर जनपद पंचायत नारायणगंज के अध्यक्ष अविनाश शर्मा सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम से जुड़े छात्र-छात्राएं एवं परामर्शदाता, राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, सुरेश सोनी, सुमित हथाले, आशना सिंगरौरे और अरविंद चौकसे सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में रक्त परीक्षण कैम्प का आयोजन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 16 फरवरी 2024

Reva India News

नारायणगंज विकासखंड के ग्रामों में पहुंचा जागरूकता रथ 15 ग्रामों में किया प्रचार-प्रसार गांव-गांव गूंज रहे मतदान के लोकगीत

Reva India News

Leave a Comment