Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लपटी ग्राम में साहस जेंडर जस्टिस लैब ने किया सेफ्टी ऑडिट महिलाओं की भागीदारी से तय होंगे सुरक्षा के मानक ग्राम की महिलाओं के विचारों और अनुभवों के आधार पर तैयार होगी कार्ययोजना

मंडला, 27 अप्रैल 2026

स्काई सोशल संस्था भोपाल के मार्गदर्शन में साहस जेंडर जस्टिस लैब द्वारा बिछिया विकासखण्ड के ग्राम लपटी में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति का आकलन करने के लिए सेफ्टी ऑडिट किया गया। यह ऑडिट चरणबद्ध प्रक्रिया के तहत ग्राम की महिलाओं के साथ बैठकर, उनके अनुभवों और विचारों को प्राथमिकता देते हुए सम्पन्न किया गया। ऑडिट के दौरान महिलाओं ने गांव में असुरक्षित महसूस होने वाले स्थानों, समय और कारणों पर खुलकर अपनी बात रखी।

सेफ्टी ऑडिट में महिलाओं ने बताया कि गांव के कुछ मार्गों पर स्ट्रीट लाइट न होने, सूनसान रास्तों, शराब की दुकानों के आसपास और सार्वजनिक शौचालयों तक पहुंचने में उन्हें असुरक्षा महसूस होती है। संस्था के प्रतिनिधियों ने समूह चर्चा, नक्शा मैपिंग और वॉक-थ्रू विजिट के माध्यम से महिलाओं से जानकारी एकत्र की। महिलाओं ने यह भी सुझाव दिए कि किन स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी या पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है।

साहस जेंडर जस्टिस लैब के इस कार्यक्रम के विषय में स्काई सोशल भोपाल की फाउंडर सुश्री श्रृष्टि प्रगट ने बताया कि सेफ्टी ऑडिट का उद्देश्य महिलाओं के मत के आधार पर ही गांव को सुरक्षित बनाने की कार्ययोजना तैयार करना है। एकत्र किए गए सुझावों और निष्कर्षों को स्थानीय प्रशासन, पंचायत और पुलिस विभाग के साथ साझा किया जाएगा, ताकि महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।

Related posts

निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले का जन्मदिवस सादगीपूर्ण मनाया गया।

Reva India News

वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को मसूर बीज के मिनीकिटों का वितरण किया गया

Reva India News

पेयजल स्त्रोतों के क्लोरीनीकरण एवं नल-जल योजनाओं के नियमित निरीक्षण के निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment