Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनगणना 2027 प्रशिक्षण में लापरवाही पर अपर कलेक्टर सख्त, 14 कर्मियों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई के निर्देश

मंडला, 21 अप्रैल 2026

नगर पालिका मंडला में आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण एडीएम श्री राजेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई, जहां 13 प्रगणक एवं 1 पर्यवेक्षक अनुपस्थित पाए गए।

एडीएम श्री सिंह ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नाराजगी व्यक्त की और अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े मंडला को निर्देशित किया कि संबंधित कर्मचारियों पर जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्ण उपस्थिति और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है।

एडीएम श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में प्रशिक्षण सत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 की सफलता के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है, ताकि सटीक और विश्वसनीय आंकड़े संकलित किए जा सकें।

Related posts

*आम आदमी पार्टी मंडला बैठक में हुई जिले के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा*

Reva India News

माहवारी स्वच्छता को लेकर समन्वय कार्यशाला आयोजित

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने सीनियर आदिवासी बालिका छात्रावास सालीवाड़ा पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व एवं छात्राओं से की मुलाकात

Reva India News

Leave a Comment