Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माहवारी स्वच्छता को लेकर समन्वय कार्यशाला आयोजित

मंडला, 25 मई 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला डॉ. डी.जे. मोहंती के मार्गदर्शन में माहवारी स्वच्छता विषय पर समन्वय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा एनजीओ प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यशाला में 28 मई को मनाए जाने वाले स्वच्छ माहवारी दिवस के अवसर पर जिलेभर में जागरूकता गतिविधियों के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाने और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया जाएगा।

28 मई से 28 जून तक जिले के विभिन्न ग्रामों में आंगनवाड़ी केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, शिक्षकों, परामर्शदाताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एनजीओ का सहयोग लिया जाएगा।

बैठक में माहवारी से जुड़े सामाजिक मिथकों और भ्रांतियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से दूर करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि माहवारी प्रबंधन पर खुलकर चर्चा नहीं होने से किशोरियों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कार्यशाला में यह भी जानकारी दी गई कि किशोरियाँ टोल फ्री नंबर 14416 पर परामर्श प्राप्त कर सकती हैं तथा मोबाइल नंबर 8657024841 के माध्यम से चैट कर अपने सवालों के जवाब भी ले सकती हैं। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी, टीकाकरण एवं उमंग कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि तथा अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 8 जुलाई को मंडला से बालाघाट के लिए प्रस्थान करेगी

Reva India News

कार्यवाहक निरीक्षक को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 92.78% वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

विश्व पृथ्वी दिवस पर ली गई प्रकृति संरक्षण की शपथ  

Reva India News

Leave a Comment