Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री धोटे ने तिंदनी में किसान के खेत पहुँचकर देखा फसल सत्यापन

मंडला, 22 अप्रैल 2026

क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का सही लाभ दिलाने और राजस्व रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने बुधवार को ग्राम पंचायत तिंदनी के बड़ी खेरमाई मोहल्ला पहुँचकर किसान ओझेलाल पिता सुकाले लाल के खेत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत में गेंहू और मसूर फसल सत्यापन कार्य का बारीकी से जायजा लिया।

कलेक्टर श्री धोटे ने पटवारी और राजस्व अमले को निर्देश दिए कि गिरदावरी और फसल सत्यापन का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। जो फसल खेत में लगी है, वही रिकॉर्ड में दर्ज होनी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि फसल सत्यापन का कार्य सटीक होने से किसानों को भविष्य में फसल बीमा और उपार्जन (खरीद) प्रक्रिया में किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

श्रीमती दयावती धुर्वे के घर पहुँचकर की आत्मीय चर्चा

 

कलेक्टर श्री धोटे ने ग्राम पंचायत तिंदनी के बड़ी खेरमाई मोहल्ला पहुँचे स्थानीय निवासी श्रीमती दयावती धुर्वे के घर जाकर उनसे सौजन्य भेंट की।

कलेक्टर श्री धोटे ने श्रीमती दयावती धुर्वे के साथ सहज और आत्मीय माहौल में चर्चा की। उन्होंने परिवार की कुशलक्षेम जानी और विस्तार से पूछा कि उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जानकारी है अथवा नहीं। कलेक्टर श्री धोटे ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से मिल रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता और नियमितता पर फीडबैक लिया। उन्होंने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी संवाद किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, नायब तहसीलदार श्री अजय श्रीवास्तव, पटवारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 23 अप्रैल 2023

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का सतत निराकरण करें – प्रभारी कलेक्टर श्री कूमट

Reva India News

परिवार से बहिष्कृत बैगा बच्चों का किया गया पुर्नवास विभागीय समन्वय से बच्चों का बैगा बालक आश्रम में दिलाया गया प्रवेश कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बाल कल्याण समिति की पहल

Reva India News

Leave a Comment