Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निजी विद्यालयों पर निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

मंडला, 29 अप्रैल 2026

कलेक्टर (शिक्षा विभाग) जिला मंडला द्वारा निजी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों, स्कूल ड्रेस एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री की बिक्री को लेकर प्राप्त शिकायतों के मद्देनज़र महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों या अभिभावकों पर विशेष दुकानों से सामग्री खरीदने का अनुचित दबाव बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के पालन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में जिला शिक्षा अधिकारी मंडला को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंडला एवं जिला परियोजना समन्वयक (जिला शिक्षा केंद्र) मंडला को सदस्य नियुक्त किया गया है।

गठित समिति समय-समय पर जिले के निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत दिलाना है। इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल, राज्य शिक्षा केंद्र, जिला पंचायत मंडला, राजस्व विभाग सहित संबंधित अधिकारियों एवं सभी निजी विद्यालयों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Related posts

24 सितम्बर को मवई में रक्तदान शिविर का आयोजन  

Reva India News

*माँ नर्मदा जयंती पर स्वच्छता कार्यक्रम : एक प्रेरक पहल

Reva India News

गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

Leave a Comment