Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत मण्डला में बीएलबीसी बैठक संपन्न

मंडला, 29 अप्रैल 2026

जिला पंचायत मण्डला में मंगलवार को बैंकर्स की जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नाबार्ड के डीडीएम श्री देबब्रत पाल, विभिन्न बैंकों के प्रमुख एवं ऋण योजनाओं से जुड़े विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जमा वृद्धि, ऋण वितरण एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर गहन चर्चा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्ययोजना तैयार करने, सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए समन्वित प्रयास करने, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

’’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ 31 अक्टूबर को  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 24 फरवरी 2023

Reva India News

होली के पूर्व टीकाकरण एवं आयुष्मान कार्ड शतप्रतिशत बनाएँ – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने वीसी से ली बैठक  

Reva India News

Leave a Comment