Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने उचित मूल्य दुकान का किया औचक निरीक्षण वितरण पंजी रोज अपडेट करने के निर्देश

मंडला, 3 मई 2026

नैनपुर भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने रविवार को ग्राम मक्के स्थित उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वितरण पंजी की जांच करते हुए निर्देश दिए कि ग्राम के सभी कार्डधारकों के नाम पंजी में अंकित किए जाएं और दैनिक आधार पर अपडेट किया जाए। दुकान परिसर में साफ-सफाई की स्थिति ठीक न मिलने पर कलेक्टर श्री धोटे ने नाराजगी जताई और तत्काल स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री धोटे ने सेल्समेन से मासिक उठाव के विरुद्ध राशन वितरण की जानकारी ली। केंद्र में 100 प्रतिशत वितरण होने पर उन्होंने सेल्समेन को बधाई दी और कहा कि हर माह निर्धारित समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने उपस्थित कार्डधारकों से भी फीडबैक लिया। इस दौरान एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, तहसीलदार नैनपुर, जेएसओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

ग्राम पंचायत मवई में आयोजित आयुष्मान कैम्प का निरीक्षण

Reva India News

विभागीय पुरस्कार वर्ष 2025 संचालनालय महिला एवं बाल विकास म.प्र. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर एवं 5 जनवरी

Reva India News

24 को सभी आंगनवाड़ियों में आयोजित होगा विद्यारंभ कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment