Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जहरमऊ में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव व महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 3 मई 2026

मंडला जिले के नैनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जहरमऊ में 2 मई को कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के साथ “हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन” योजना अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक श्रीमती निधि उईके द्वारा किया गया। सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें लाड़ली लक्ष्मी योजना की जानकारी देते हुए मेधावी बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही “एक पेड़ लाड़ली के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल साक्षरता, कम्प्यूटर की बुनियादी जानकारी एवं शासन की कौशल विकास योजनाओं से जुड़ने के लिए मार्गदर्शन दिया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य, स्वच्छता, संतुलित आहार एवं पौष्टिक भोजन के महत्व पर भी जानकारी साझा की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने निःशुल्क विधिक सहायता, हिट एंड रन योजना, आगामी लोक अदालत एवं यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री राकेश जघेला, प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक निधि उईके, कार्यकर्ता ज्योति श्रीवास, मोनिका धुर्वे, लता जंघेला तथा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

बहुउद्देश्यीय खेती अपनाकर लाखों कमा रहे सूरज परंपरागत फसल के अलावा मिर्च, टमाटर एवं ककड़ी से बढ़ी आमदनी

Reva India News

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हेलमेट जागरूकता एवं चेकिंग अभियान 900 से अधिक वाहनों की जांच, मंडला पुलिस ने तेज किया हेलमेट अभियान

Reva India News

पथ विक्रेता योजना के लिए करें आवेदन

Reva India News

Leave a Comment