Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में एकलव्य योजना अंतर्गत निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ

मंडला, 4 मई 2026

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में एकलव्य योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्राचार्य रानी फूलकुंवर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संस्थान में संचालित विभिन्न तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों, कम्प्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में इस योजना के तहत प्रवेश दिया जा रहा है।

प्रवेश के लिए शासन द्वारा विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी गई है। प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 4 मई से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से पंजीयन कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

ऐसे अनुसूचित जनजाति परिवारों के विद्यार्थी, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उन्हें इस योजना के तहत निःशुल्क प्रवेश का लाभ मिलेगा। वहीं, जिनकी आय इससे अधिक है, उन्हें शासन द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

विशेष जागरूकता के तहत प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला संपन्न हुआ

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 मई 2022

Reva India News

भैंसवाही में क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस संपन्न कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment