Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हितग्राही मूलक योजनाओं में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत अटेंड हो – कलेक्टर समय-सीमा बैठक: जल गंगा अभियान, अनुकंपा नियुक्ति और पीडीएस पर कलेक्टर के सख्त निर्देश

मंडला, 4 मई 2026

जिला योजना भवन में सोमवार को कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में समय-सीमा और विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई। कलेक्टर ने एजेंडावार सभी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए दो टूक कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम हेल्पलाइन: एक भी शिकायत नॉन अटेंड न रहे

 

कलेक्टर श्री धोटे ने सीएम हेल्पलाइन को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत नॉन अटेंड नहीं जानी चाहिए। 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों में न्यायालय में लंबित प्रकरण, मांग आधारित और अपात्र शिकायतों को नियमानुसार बंद कराएं। सभी विभाग ए ग्रेड रेटिंग में रहना सुनिश्चित करें। निम्न गुणवत्ता के साथ बंद की गई शिकायतों को री-ओपन कराकर हितग्राही की संतुष्टि के साथ क्लोज कराएं। सीएम मॉनिट और सीएस मॉनिट के प्रकरणों में विभाग प्रमुख स्वयं प्रकरणवार पर्सनली फॉलोअप लें।

 

जल गंगा संवर्धन अभियान: हर विभाग दे योगदान

 

जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने टास्क समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। ईई पीएचई को हैंडपंप, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के पेयजल की लगातार टेस्टिंग करने और अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। एमएसएमई, वन विभाग सहित सभी विभागों से जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने में योगदान देने को कहा गया।

पेयजल व्यवस्था की एसडीएम करेंगे मॉनिटरिंग

 

पेयजल उपलब्धता की समीक्षा में कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि सिंगल विलेज स्कीम, जल निगम की स्कीम या हैंडपंप, सभी की स्थिति को अनुविभागीय अधिकारी स्वयं मॉनिटर करें। पीएचई की टीम हैंडपंपों की मरम्मत समय पर सुनिश्चित करे ताकि गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी न हो।

 

अनुकंपा नियुक्ति 30 जून तक निराकृत करें

 

जिला कोषालय अधिकारी के अनुकंपा नियुक्ति पर दिए प्रस्तुतिकरण के बाद कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने रोस्टर तैयार करें। लंबित प्रकरणों पर आवश्यक एक्सरसाइज कर एक सप्ताह में रिपोर्ट दें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अनुकंपा नियुक्ति के सभी लंबित प्रकरण आगामी 30 जून तक अनिवार्य रूप से निराकृत किए जाएं।

फील्ड विजिट जरूरी, निरीक्षण प्रतिवेदन दें

 

अधिकारियों के फील्ड विजिट और निरीक्षण प्रतिवेदन पर जोर देते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि सभी जिला अधिकारी दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण करें और निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। फील्ड से मिली वास्तविक स्थिति के आधार पर ही योजनाओं में सुधार होगा।

 

पीडीएस वितरण शत-प्रतिशत हो

 

राशन दुकानों के माध्यम से पीडीएस वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने जिला आपूर्ति अधिकारी और जिला प्रबंधक नान को आपस में समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत राशन वितरण कराने के निर्देश दिए।

 

एचपीवी टीकाकरण और रोजगार मेला

 

कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण में बहुत कम कार्य शेष है, इसे शीघ्र पूर्ण कराएं। रोजगार मेला आयोजन को लेकर निर्देश दिए कि मेला से पहले पूरा होमवर्क करें। युवाओं की काउंसिलिंग कर उनकी रुचि के अनुसार रोजगार से जोड़ें।

अन्य बिंदुओं पर भी दिए निर्देश

 

बैठक में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की प्रगति, वन अधिकार दावों के निराकरण, जर्जर और मरम्मत योग्य स्कूल व आंगनबाड़ी भवनों की जानकारी, शासकीय कार्यक्रमों का प्रोटोकॉल अनुसार आयोजन सहित अन्य अंतर विभागीय बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर श्री धोटे ने सभी बिंदुओं पर समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर श्री शैलेंद्र चौधरी, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद रहे। सभी एसडीएम और खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 सितम्बर 2022

Reva India News

बर्ड फ्लू नियंत्रण के संबंध में 13 को बैठक

Reva India News

राशन तत्काल वितरित कराने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment