Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्टेंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न नगरीय निकाय एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी 15 से 25 मई तक ली जाएंगी दावा-आपत्तियाँ

मंडला, 18 मई 2026

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में  सोमवार को जिला स्टेंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगरीय निकाय तथा पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम की रूपरेखा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत की गई और इसके विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धोटे ने बताया कि नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 18 मई को किया गया। मतदाता सूची को त्रुटिहीन और अपडेटेड बनाने के लिए नागरिकों से दावे और आपत्तियाँ आमंत्रित की गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धोटे ने बैठक में जानकारी दी कि मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने, संशोधन करने अथवा किसी भी प्रकार के दावे-आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए 15 मई से 25 मई तक की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान संबंधित मतदान केंद्रों और निर्धारित स्थलों पर आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि को मतदाता सूची का वितरण भी किया गया।

 

बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के अधिकृत पदाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने ली जिला खनिज प्रतिष्ठान की समीक्षा बैठक 30 जून तक पूर्ण करें वर्ष 2023-24 के सभी लंबित कार्य – कलेक्टर डीएमएफ मद की राशि का उपयोग पारदर्शिता एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप करने के निर्देश

Reva India News

ग्राम पुरवा में एक संदिग्ध घर की तलाशी, देशी-विदेशी शराब जप्त  

Reva India News

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

Reva India News

Leave a Comment