Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डाकघरों में 25 एवं 26 मई को चलेगा विशेष आधार पंजीयन एवं अपडेशन अभियान

मंडला, 20 मई 2026

मंडला संभाग अंतर्गत डाकघरों में संचालित आधार सेवा केंद्रों पर नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेशन तथा आधार डेटा में मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी लिंक/अपडेट करने के लिए 25 एवं 26 मई को विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए 22 एवं 23 मई को टोकन वितरित किए जाएंगे।

विशेष अभियान के दौरान सभी आधार सेवा केंद्र प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक संचालित होंगे, जबकि प्रधान डाकघर मंडला में संचालित आधार सेवा केंद्र प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक कार्य करेगा। नागरिक अपने निकटतम डाकघर आधार केंद्र पहुंचकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

मंडला संभाग अंतर्गत 1 प्रधान डाकघर एवं 9 उपडाकघरों में आधार पंजीयन एवं अपडेशन अभियान संचालित किया जा रहा है। मंडला जिले में स्थित आधार सेवा केंद्रों में प्रधान डाकघर मंडला, उपडाकघर नैनपुर, उपडाकघर निवास, उपडाकघर पिंडरई, उपडाकघर चिरईडोंगरी, उपडाकघर महाराजपुर, उपडाकघर डिंडोरी, उपडाकघर शाहपुरा निवास, उपडाकघर बम्हनी तथा उपडाकघर सिझौरा शामिल हैं।

Related posts

कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना कृषि तकनीक और योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंचेगा कृषि रथ

Reva India News

जयघोष के साथ हुआ नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जन जागरूकता यात्रा का शुभारंभ जन अभियान परिषद् द्वारा निकाली गई नर्मदा पथ सर्वेक्षण यात्रा

Reva India News

माह दिसम्बर में अवैध उत्खनन के 9 प्रकरण दर्ज

Reva India News

Leave a Comment