Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में “हुनर हाट 2026” का आयोजन 23 मई से

मंडला, 19 मई 2026

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग भोपाल द्वारा मंडला जिले में “हुनर हाट 2026” हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 23 मई से 27 मई तक होटल आशीर्वाद पैलेस, जबलपुर रोड, कटरा में आयोजित होगी। प्रदर्शनी प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

मेले का शुभारंभ 23 मई को दोपहर 2 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया जाएगा। प्रदर्शनी में जिले एवं प्रदेश के शिल्पियों द्वारा तैयार हस्तकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। इसमें चंदेरी, मलवरी और सूती साड़ियां, ड्रेस मटेरियल, बेडशीट, आधुनिक प्रिंटेड वस्त्र, गोंडी चित्रकला, बांस शिल्प, मिट्टी शिल्प, काष्ठ शिल्प तथा इको-फ्रेंडली उत्पाद विशेष आकर्षण रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास एवं महिला उद्यान संस्थान जिला मंडला द्वारा किया जा रहा है। वहीं हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प संचालनालय भोपाल इसके प्रायोजक हैं।

Related posts

गांव-गांव बिक रही है अवैध शराब

Reva India News

फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने किसानों को वितरित किए गए मूंगफली एवं तिल के बीज

Reva India News

उपार्जन केन्द्र पर अवैध विक्रय की उपज को रोकने चैकिंग दल गठित

Reva India News

Leave a Comment