Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गांव-गांव बिक रही है अवैध शराब

 

आकाश चक्रवर्ती मोहगांव

 

मोहगांव के आस पास देहाती क्षेत्रों में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से अंग्रेजी व देशी शराब धडल्ले से बिक रही है।

 

मोहगांव के आस पास देहाती क्षेत्रों में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से अंग्रेजी व देशी शराब के ठेके संचालित हैं, जिन पर शाम होते ही दारूबाजों का जमघट लग जाता है। बेमुल्क नबाब इन दारूबाजों से गांव की शांतिभंग हो रही है। परंतु पुलिस प्रशासन एवं आबकारी विभाग से शिकायत के बावजूद भी कोई कदम नहीं उठाया गया है, जिससे अवैध रूप से दारू बेचने वाले एवं पीने वालों के हौंसला बुलंद हैं।

पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की अनदेखी के कारण देहात क्षेत्रों में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के चल रहे अंग्रेजी व देशी शराब के ठेकों पर शाम से ही दारू पीने वालों का जमघट लगना शुरू हो जाता है। शराब की ज्यादा से ज्यादा बिक्री और लोगों को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी ठेके की तर्ज पर दुकानों पर माल रखा है। दुकानों पर आसानी से मिल जाती है। इससे जहां एक ओर ग्रामीण अंचलों व क्षेत्रों का माहौल खराब हो रहा है वही दूसरी ओर युवा पीढ़ी नशे की लत की आदी होती जा रही है। ऐसा भी नहीं है कि शराब के अवैध कारोबार की जानकारी आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को न हो, लेकिन स्थानीय प्रशासन में अपनी सुस्ती व नाकामी का ही परिचय दे रहा है।

Related posts

*मंडला जिले के दो पुलिसकर्मी पुलिस महानिदेशक DGCR अवॉर्ड से हुए सम्मानित*

Reva India News

उद्यान विभाग में रिसोर्स पर्सन हेतु आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 10 जनवरी

Reva India News

बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करें, बांधों के गेट खुलने पर ग्रामीणों को करें सूचित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुल-पुलियों और रपटों पर बहाव तेज हो तो आवागमन न किया जाए वीडियो कॉन्फेंसिंग में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment