Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

मंडला, 19 मई 2026

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मंडला द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से उद्योग एवं सेवा/व्यवसाय स्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत उद्योग स्थापना के लिए 1 लाख से 50 लाख रुपये तथा सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के लिए 1 लाख से 25 लाख रुपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ हो चुकी है। पात्र आवेदकों में 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवक-युवतियां शामिल हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम हो। आवेदन के साथ मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, नोटरी, प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं आवश्यक लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

योजना के अंतर्गत उद्योग स्थापना के लिए 1 लाख से 50 लाख रुपये तथा सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के लिए 1 लाख से 25 लाख रुपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही योजना में 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं सीजीटीएमएसई गारंटी शुल्क अधिकतम 7 वर्षों तक प्रतिपूर्ति के रूप में प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मंडला अथवा संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

20 मई को लगाए गए 1080 कोविड टीके

Reva India News

13 अप्रैल को मोहगांव में महिलाओं का स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश  

Reva India News

भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष बने अमल सिंह उईके-किशन सिंह उइके युवा अध्यक्ष

Reva India News

Leave a Comment