Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वृहद स्तर पर संचालित हो रही मेकलसुता हाई टेक नर्सरी, 50 हजार फलदार पौधे तैयार

मंडला, 13 मई 2026

म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा चयनित नगर विकास प्रस्फुटन समिति दादा धनीराम वार्ड महाराजपुर के माध्यम से वृहद स्तर पर हाई टेक नर्सरी का संचालन किया जा रहा है। जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी एवं विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया के मार्गदर्शन में संचालित इस नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 50 हजार फलदार पौधे तैयार किए गए हैं।

नर्सरी में आम, आँवला, अमरूद, जामुन, नारियल एवं कटहल सहित कई प्रकार के फलदार पौधों का उत्पादन किया जा रहा है। इन पौधों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से तैयार किया गया है, जिससे किसानों एवं आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध हो सकें।

इस दौरान जिला समन्वयक एवं विकासखण्ड समन्वयक ने शासन-प्रशासन तथा आम नागरिकों से स्थानीय नर्सरी से अधिक से अधिक पौधे क्रय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार पौधों के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

नगर विकास प्रस्फुटन समिति दादा धनीराम वार्ड महाराजपुर के अध्यक्ष एवं मेकलसुता हाईटेक नर्सरी के संचालक श्री नरेश कुमार गोलहानि ने किसानों को कम से कम दाम पर गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि नर्सरी का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ क्षेत्र में हरियाली और फलदार वृक्षों को प्रोत्साहित करना है।

Related posts

मण्डला विधानसभा के मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

पंचायत उपचुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ

Reva India News

शासकीय आईटीआई में एक दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित 65 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

Reva India News

Leave a Comment