Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बम्हनी नगर में जनगणना कार्य अंतिम चरण में

मंडला, 13 मई 2026

बम्हनी नगर में संचालित जनगणना कार्य लगातार जारी है। जनगणना कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्य, तैयार किए गए नजरी नक्शों तथा संबंधित दस्तावेजों का गहन अवलोकन किया गया।

अतिरिक्त जनगणना अधिकारी श्री ओ.पी. सिरसे एवं जिला मास्टर ट्रेनर श्री विवेक सोनी ने निरीक्षण के दौरान सभी प्रगणकों के नजरी नक्शों का परीक्षण किया। निरीक्षण में अधिकांश कार्य संतोषजनक पाया गया। अधिकारियों ने प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कुछ स्थानों पर सुधारात्मक कार्य करने को कहा, ताकि जनगणना का कार्य पूर्णतः त्रुटिरहित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रगणकों से क्षेत्रवार जानकारी प्राप्त की तथा घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वे कार्य की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों का निर्धारण किया जाता है। इसलिए प्रत्येक जानकारी का सही एवं सटीक संकलन किया जाना आवश्यक है।

अधिकारियों ने जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए समयसीमा के भीतर शेष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया गया कि बम्हनी नगर क्षेत्र में जनगणना कार्य लगभग 99 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारी एवं प्रगणक उपस्थित रहे।

Related posts

बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने कन्हारीकला में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत प्रवेशोत्सव का किया शुभारंभ बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए किया प्रेरित, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया वृद्धजन हमारे अनमोल धरोहर हैं, हमें इनके अनुभवों से लाभ लेना चाहिए

Reva India News

Leave a Comment