Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सहायक यंत्री को सर्व शिक्षा अभियान में किया गया संलग्न

मंडला, 13 मई 2026

कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंडला द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनजातीय कार्य विभाग में पदस्थ सहायक यंत्री श्री नरेंद्र कुमार गुप्ता को वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर सर्व शिक्षा अभियान जिला मंडला में संलग्न किया गया है।

जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि श्री गुप्ता के विरुद्ध शिकायत एवं विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन द्वारा दर्ज प्रकरण अपराध क्रमांक 179/2025, धारा 7, 13(1)(बी) 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के अंतर्गत जांच प्रचलित है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार विभागीय सुनवाई के अंतिम आदेश जारी होने तक उन्हें वर्तमान कार्यालय से पृथक किया गया है।

आदेश के तहत श्री नरेंद्र कुमार गुप्ता को कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंडला से हटाकर परियोजना समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान जिला मंडला में संलग्न किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related posts

एक फरवरी तक पूर्ण वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 25 दिसंबर को खजुराहो जायेंगे

Reva India News

मोहगांव जनपद सदस्य एवं पंचायतों के सभी पदों के लिए आरक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही 25 को जिला पंचायत सभाकक्ष (पुराना)

Reva India News

Leave a Comment