Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडला, 22 मई 2026

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर 1 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है।

यह पुरस्कार वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रदान किया जाता है। 18 वर्ष से कम आयु के भारतीय बच्चे (31 जुलाई 2026 तक) इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नामांकन एवं आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी एवं संबंधित संस्थाएं अधिक जानकारी और आवेदन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल, (https://awards.gov.in) पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही, विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

रोजगार मेले में 108 प्रतिभागियों को मिले नियुक्ति पत्र

Reva India News

प्रत्येक रविवार को रहेगा जनता कर्फ्यू एवं प्रतिदिन रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे 16 जून की सुबह 6 बजे तक प्रभावशील जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए अनलॉक के दिशा-निर्देश

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment