Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग अभियान के तहत योग प्रशिक्षण जारी

मंडला, 13 मई 2026

आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन के लिए “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” थीम के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।

इसी क्रम में 11 मई से 25 मई तक 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में प्रदेश स्तरीय योग शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जा रहा है, जिसका सीधा प्रसारण जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सुबह 8 बजे से 9 बजे तक किया जा रहा है।

ऑनलाइन प्रशिक्षण के साथ-साथ केंद्रों पर उपस्थित नागरिकों को भी योगाभ्यास कराया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन सहभागिता कर रहे हैं। आयुष विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने समीपस्थ आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में पहुंचकर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हों तथा नियमित योग अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

Related posts

बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नहीं दिया जाये पेट्रोल

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला,26 जुलाई 2026

Reva India News

संकल्प हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन विशेष जागरूकता अभियान 4 अक्टूबर तक चलेगा

Reva India News

Leave a Comment