Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

मंडला, 9 मई 2026

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर 9 मई को ग्राम हिरदेनगर, तहसील मण्डला क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 51 जेडएफ 4026 को खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया।

जब्त वाहन को शासकीय अभिरक्षा में संबंधित चौकी प्रभारी हिरदेनगर की सुपुर्दगी में रखा गया है। वाहन के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

Related posts

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रय पर छापामार कार्यवाही

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की संशोधित अन्तिम सूची प्रकाशित

Reva India News

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 सितंबर को होगा

Reva India News

Leave a Comment