Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

मंडला, 8 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के पालन में खनिज विभाग मंडला द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में प्राप्त शिकायतों के आधार पर ग्राम हिरदेनगर तहसील मंडला क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। जब्त वाहनों में एक ट्रैक्टर पावर ट्रैक कंपनी इंजन नंबर ई 3269083 तथा दूसरा ट्रैक्टर पावर ट्रैक कंपनी इंजन नंबर ई 3460754 शामिल है।

खनिज विभाग द्वारा दोनों वाहनों को जब्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित चौकी प्रभारी हिरदेनगर की सुपुर्दगी में रखा गया है। संबंधित वाहनों के विरुद्ध मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई खनिज निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

Related posts

मद्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ एवं स्वदेशी जागरण सप्ताह का समापन पर रैली का आयोजन

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

5 जनवरी 2021 को हेलो आशा फोन इन कार्यक्रम का प्रसारण

Reva India News

Leave a Comment