Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन दिवस पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 28 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में महिला स्वधारगृह, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ महाराजपुर, जिला मण्डला में अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन दिवस के अवसर पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ मानसिक रूप से भी महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाये जाने, बढ़ती उम्र के बच्चों को संतुलित आहार, योग एवं खेलों के प्रति रुचि विकसित करने के साथ पढ़ाई एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के बारे में बताया।

कार्यक्रम के दौरान किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के समय सेनेटरी पैड के सही उपयोग एवं विभिन्न परिस्थितियों में इसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से सेनेटरी पैड के उचित निपटान की व्यवस्था के संबंध में भी जागरूक किया गया।

महिलाओं एवं बालिकाओं को हीमोग्लोबिन जांच, मासिक धर्म के दौरान आयरन फोलिक एसिड टेबलेट के उपयोग, संतुलित आहार तथा स्थानीय फल एवं सब्जियों के सेवन के महत्व, गर्भधारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, हिट एंड रन योजना, आशा योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, जन उपयोगी लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 तथा यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई। अंत में प्रश्नोत्तरी संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें श्रेष्ठ उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को स्वच्छता किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related posts

वेयरहाऊस का त्रैमासिक निरीक्षण 1 जुलाई को

Reva India News

कलेक्टर ने ली समय सीमा बैठक

Reva India News

कस्तूरबा छात्रावासों में परीक्षा और तनाव प्रबंधन पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment