Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीएल पत्रों को गंभीरता से लें- कलेक्टर श्री धोटे समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मंडला, 1 जून 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने समय-सीमा और विभागीय समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि टीएल पत्रों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी स्वयं इनका फॉलोअप लें और निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में खरीफ सीजन की तैयारी, सीएम हेल्पलाइन, स्वास्थ्य, पुनर्वास और शासन की अन्य प्राथमिक योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

खरीफ तैयारी और किसान कल्याण पर जोर

 

खरीफ सीजन को देखते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने उर्वरक वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को ई-टोकन के माध्यम से ही समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए ताकि अंतिम छोर तक पारदर्शिता बनी रहे। सहकारिता विभाग को निर्देशित किया कि 4,500 मीट्रिक टन उर्वरक का समय पर मार्कफेड से उठाव कराया जाए जिससे अतिरिक्त भंडारण हो सके और किसानों को कमी का सामना न करना पड़े। इस सीजन में एनपीके उर्वरक के संतुलित उपयोग के लिए किसानों को जागरूक करने की बात भी कही। फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि जिले का प्रतिशत प्रदेश औसत से आधा है। सभी एसडीएम को नियमित मॉनिटरिंग कर कार्य की गति बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन में निम्न गुणवत्ता वाली शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद कराएं

 

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि किसी भी स्थिति में शिकायत ‘नॉन अटेंड’ श्रेणी में न जाए। निम्न गुणवत्ता के कारण बंद की गई शिकायतों को री-ओपन कर संतुष्टिपूर्वक निपटाया जाए। 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने और उनकी संख्या घटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राजस्व, जनजातीय कार्य, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और श्रम विभाग में शिकायतों की संख्या अधिक है, इसलिए संबंधित विभाग विशेष सतर्कता बरतें।

स्वास्थ्य, पुनर्वास और अन्य योजनाओं की प्रगति

 

बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र की सराहना करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने गर्भवती महिलाओं के एएनसी चेकअप में 86 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर सीएमएचओ टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगति अच्छी है, लेकिन नगरीय क्षेत्रों में और फोकस बढ़ाने की जरूरत है। चुटका परमाणु परियोजना की आर एंड आर कॉलोनी में शिफ्ट हुए 75 परिवारों के पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करते हुए गैस कनेक्शन, आजीविका साधन, स्कूल और आंगनबाड़ी संचालन के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएम मानिट, धरती आबा, पीएम जनमन, योग दिवस, उपार्जित गेहूं परिवहन, ग्राम दिवस, मानसून पूर्व तैयारी, पेयजल और सड़क निर्माण जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश जारी किए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, सहायक कलेक्टर श्री शैलेंद्र चौधरी, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, श्री संस्कार बावरिया सहित सभी जिलाधिकारी योजना भवन में उपस्थित रहे। एसडीएम बिछिया, समस्त सीईओ जनपद पंचायत एवं बीएमओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

जिला प्रबंधक एम.पी. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड मण्डला तत्काल प्रभाव से निलंबित  

Reva India News

25 मई 2021 की दोपहर 1 बजे तक कर सकते हैं ई-टेंडर ऑफर सबमिट

Reva India News

कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई में सुनीं 109 शिकायतें

Reva India News

Leave a Comment