Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व पर्यावरण दिवस पर नर्मदा तट और नेहरू पार्क में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

मंडला, 1 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जबलपुर एवं नगरपालिक परिषद मंडला की संयुक्त टीम द्वारा नर्मदा नदी तट एवं नेहरू पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घाटों की साफ-सफाई की गई, प्रदूषण रोकथाम के लिए कपड़े के थैले एवं पंपलेट वितरित किए गए तथा नेहरू पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया।

 

कार्यक्रम में नागरिकों को प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी श्री अनिल तिवारी, प्रयोगशाला सहायक श्री संजय कुमार पटेल, स्वच्छता प्रभारी श्री एस.सी. चौधरी एवं श्री सुनील लाहोरिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगरपालिका परिषद मंडला के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने नागरिकों से बाजार जाते समय कपड़े के थैले का उपयोग करने, घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को पृथक कर नगरपालिका के कचरा वाहनों में देने तथा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं से पूजा-पाठ के बाद निकलने वाली निर्माल्य सामग्री को नर्मदा नदी में विसर्जित न करने का भी आग्रह किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

Related posts

बरबसपुर में आयोजित विशेष ग्राम सभा में पहुँचे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

Reva India News

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा योजना के बीमा कवर का लाभ देने की स्वीकृति प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं गैर-पीएमयूवाय अंतर्गत कनेक्शनधारी लाड़ली बहनों को 450 रूपये में गैस रिफिल उपलब्ध कराने भुगतान योजनाओं का अनुमोदन मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

Reva India News

पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment