Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर स्वच्छ गाँव अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश

मंडला, 1 जून 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में जिला योजना भवन में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में बताया गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कलेक्टर श्री धोटे को अधिकृत किया गया है। इसके साथ ही जिला स्तरीय विशेष प्रकोष्ठ के सचिव एवं सदस्यों को नियमों के पालन और प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्मित अपशिष्ट प्रबंधन अधोसंरचनाओं का सत्यापन 1 जून से 5 जून तक किए जाने तथा निर्धारित प्रारूप में जानकारी सात दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक यूनिट, सेग्रीगेशन शेड, सामुदायिक नाड़ेप तथा कचरा परिवहन व्यवस्था का समुचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए ठोस अपशिष्ट के संग्रहण एवं वैज्ञानिक निपटान पर जोर दिया गया। साथ ही शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों तथा निजी चिकित्सालयों से निकलने वाले बायोमेडिकल अपशिष्ट के सुरक्षित प्रबंधन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने सर्वाेच्च न्यायालय एवं मंत्रालय स्तर से प्राप्त निर्देशों के शत-प्रतिशत पालन पर बल देते हुए सभी जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में 1 जून से 5 जून तक आयोजित स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान की गतिविधियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री संस्कार बावरिया, समस्त एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे।

Related posts

वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए 4 जनवरी तक जमा होंगे अनुरोध प्रस्ताव

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए ड्यूटी निर्धारित कलेक्टर ने जारी किए आदेश जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 07642-251179

Reva India News

/बार-बार निवेदन आंदोलन के बाद भी नवंबर से नहीं मिला मानदेय न ही पूरी हो रही नियमित रोजगार की मांग,जिले के चार हजार रसोईयों में सरकार की नीतियों के प्रति भारी आक्रोश//_ *रसोईया 11 मार्च को करेंगे ध्यानाकर्षण प्रदर्शन* *मंडला*।

Reva India News

Leave a Comment