Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रशिक्षण के दौरान जिले की विकास योजनाओं का अध्ययन करेंगे प्रशिक्षु अधिकारी कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे से की सौजन्य भेंट, तीन दलों में विभाजित होकर करेंगे मैदानी भ्रमण

मंडला, 9 जून 2026

जिले में प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण पर आए 15 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे से सौजन्य भेंट की। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।

प्रशिक्षु अधिकारियों में 14 सहायक संचालक वित्त तथा एक वन रेंज अधिकारी शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जिले की विभिन्न विकास योजनाओं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास गतिविधियों तथा शासकीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का मैदानी स्तर पर अध्ययन कराया जाएगा।

मैदानी अध्ययन के लिए अधिकारियों को तीन दलों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक दल में पांच-पांच अधिकारियों को शामिल किया गया है। पहला दल जनपद पंचायत नैनपुर, दूसरा दल जनपद पंचायत मोहगांव तथा तीसरा दल जनपद पंचायत नारायणगंज क्षेत्र में भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का अवलोकन करेगा।

कलेक्टर श्री धोटे ने गोलमेज में आयोजित बैठक में प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि मैदानी स्तर पर प्राप्त अनुभव प्रशासनिक कार्यों की समझ को और अधिक समृद्ध बनाता है। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर योजनाओं के प्रभाव, चुनौतियों तथा नवाचारों का अध्ययन करने और स्थानीय समुदाय से संवाद स्थापित करने की सलाह दी।

प्रशिक्षु अधिकारी अपने भ्रमण के दौरान पंचायतों, शासकीय संस्थाओं तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का अवलोकन कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, आईएएस श्री शैलेंद्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

104 बैगा आदिवासियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Reva India News

छोटी शुरुआत से ही बड़ा बदलाव सहकारिता से ही संभव है ग्रामीण समृद्धि – मंत्री श्रीमती उइके पदमी में सहकारिता सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री

Reva India News

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण हेतु बैठक 13 सितंबर को आयोजित होगा

Reva India News

Leave a Comment