Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईटीआई मंडला में 11 जून को सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलट भर्ती कैंप

मंडला, 9 जून 2026

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) मंडला एवं जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से 11 जून को सुरक्षा जवान, ड्रोन पायलट, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए भर्ती कैंप आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आईटीआई मंडला परिसर में आयोजित होगा।

जीडीएसएस ग्रुप ग्रेटर नोएडा द्वारा भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत 100 सुरक्षा जवान, 20 ड्रोन पायलट, 30 सुरक्षा सुपरवाइजर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर पदों पर भर्ती की जाएगी।

सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी 10वीं उत्तीर्ण, आयु 18 से 40 वर्ष, ऊँचाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 52 से 96 किलोग्राम होना चाहिए। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर पद के लिए स्नातक योग्यता, आयु 22 से 40 वर्ष, ऊँचाई 170 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 96 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शिविर में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। मंडला जिले के साथ-साथ अन्य जिलों के युवा भी इस भर्ती कैंप में भाग ले सकेंगे।

चयनित अभ्यर्थियों को नोएडा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 15 दिवस का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत मध्यप्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 21,500 से 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन पर नियुक्ति दी जाएगी। साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, फैमिली मेडिकल सुविधा, वेतन वृद्धि, ऋण सुविधा एवं प्रमोशन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 9311947932 एवं 9667989993 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

Reva India News

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने नवीन चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Reva India News

सीनियर नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में मंडला जिले से सोनम कछवाहा का मध्य प्रदेश हैंडबॉल टीम में चयन किया गया।

Reva India News

Leave a Comment