Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का समापन समारोह 10 जून को

मंडला, 9 जून 2026

मंडला जिले में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का समापन समारोह 10 जून को पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम, मंडला में आयोजित किया जाएगा। समारोह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

समारोह के दौरान खिलाड़ियों द्वारा तैयार की गई खेल प्रदर्शनी का अवलोकन कराया जाएगा तथा तीरंदाजी खेल उपकरणों का उद्घाटन किया जाएगा। नवोदित खिलाड़ियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में एरोबिक, योग, कत्थक नृत्य एवं विभिन्न खेल गतिविधियों के आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही आरोह-2026 शिविर की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

शिविर के प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क स्टेडियम सदस्यता की घोषणा भी की जाएगी। यह शिविर जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है।

Related posts

खिलाड़ी करें पदक की तैयारी, आप की चिन्ता होगी हमारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

बूथ लेवल ऑफिसर श्रीमती जंघेला ने दिया अनुशासन और दक्षता का परिचय शत-प्रतिशत गणना पत्रक का त्वरित एवं सटीक डिजिटाइजेशन कर जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान

Reva India News

ज्ञानदीप स्कूल के निर्माणाधीन भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment