Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 9,600 रुपये की मदिरा जब्त

मंडला, 12 जून 2026

जिला आबकारी अधिकारी मण्डला एवं प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी शैली सैयाम के मार्गदर्शन में 11 जून को मण्डला वृत्त अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध विशेष दबिश कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम गाजीपुर स्थित एक होटल की तलाशी में अवैध रूप से मदिरा विक्रय किया जाना पाया गया, जिस पर आबकारी विभाग ने विधिवत प्रकरण दर्ज किया। इसी प्रकार ग्राम पुरवा क्षेत्र के झूला पुल के पास भारती बाई के निवास की तलाशी लेने पर छह कैन किंगफिशर बियर, दो बोतल विदेशी मदिरा तथा एक आधी भरी हुई मदिरा की बोतल बरामद कर जब्त की गई। वहीं सकवाह क्षेत्र में अमित कछवाहा की दुकान से दो बोतल बियर, छह नग देसी प्लेन मदिरा तथा पांच बोतल विदेशी मदिरा बरामद कर जब्त की गई। सभी मामलों में अवैध रूप से मदिरा का विक्रय किए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान जब्त की गई मदिरा की कुल अनुमानित कीमत लगभग 9,600 रुपये है।

Related posts

श्रद्धा वरकडे़ को मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का मिला लाभ

Reva India News

इनामी प्रतियोगिता के संबंध में बैठक आज

Reva India News

मंत्री एवं सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी गाड़ी संख्या 01709 रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पहुँची नैनपुर स्टेशन

Reva India News

Leave a Comment