Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शासन की योजनाओं की दी जानकारी

मंडला, 12 जून 2026

जिले के ग्राम पंचायत बिनेका एवं ग्राम पंचायत पोंडीमाल में शुक्रवार को जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासन द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, आवास, राजस्व तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। सांसद श्री कुलस्ते ने विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविर आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम हैं, जिनके माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती सोनल सिडाम, जनपद पंचायत मंडला की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रतिमा शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई तथा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

Related posts

हिन्दू महाशक्ति संघ कार्यकारिणी घोषित

Reva India News

जिले में अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष दल गठित

Reva India News

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को सौंपा

Reva India News

Leave a Comment