Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोस्टर कलर प्रतियोगिता मोदी जी के 12 साल बेमिसाल .नन्हे कलाकारों ने उकेरी सरकार की उपलब्धियां

मण्डला। उन्नत भारत के उत्कृष्ट 12 वर्ष विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में नगर के नन्हे कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए देश के विकास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को रंगों के माध्यम से जीवंत कर दिया। बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से बनाए पोस्टरों में स्वच्छ भारत अभियान किसान सम्मान निधि ऑपरेशन सिंदूर चंद्रयान मिशन मेट्रो ट्रेन  यूपीआई डिजिटल भुगतान प्रणाली, अयोध्या राम मंदिर सहित अनेक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धियों और योजनाओं को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने केवल चित्र ही नहीं बनाए बल्कि रंगों के माध्यम से देश के विकास आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक गौरव के प्रति अपनी भावनाओं को भी अभिव्यक्त किया। विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों में भारत की वैज्ञानिक प्रगति, डिजिटल क्रांति, किसानों के सशक्तिकरण और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता को प्रमुखता से दर्शाया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशाल बैनर भी तैयार किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों का समग्र चित्रण किया गया था। इस विशेष बैनर को सोमवार को महिष्मति घाट मंडला में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा को सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने बच्चों की प्रतिभा और देशभक्ति की भावना की सराहना की। कार्यक्रम में प्रकृति प्रेमी राजेश क्षत्री एवं मंडला के प्रसिद्ध चित्रकार अशोक सोनवानी द्वारा पोस्टरों का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया गया। उनके निरीक्षण के पश्चात प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1001 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 501 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 251 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कलाकार बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

ग्राम सलवाह में लगाया गया टीबी हेल्थ कैम्प

Reva India News

जिला स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन समिति की बैठक 19 को

Reva India News

मंत्री श्रीमती उइके ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिताजी के निधन पर किया शोक व्यक्त

Reva India News

Leave a Comment