Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की दी जानकारी

मंडला, 16 जून 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडला परियोजना के महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री अनुप नामदेव के मार्गदर्शन में सेक्टर सेमरखापा अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र देवदरा में किशोरी बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन दिवस के अवसर पर किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सेनिटरी पैड के उचित निपटान के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें फोलिक एसिड टेबलेट के उपयोग और नियमित सेवन के महत्व से अवगत कराया गया।

बालिकाओं को बताया गया कि मासिक धर्म के दौरान शरीर में रक्त की कमी होने की संभावना रहती है, इसलिए हीमोग्लोबिन स्तर बनाए रखने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार आवश्यक है। उन्हें अपने भोजन में मौसमी फल, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, चुकंदर, गाजर, पालक और ककड़ी जैसी पोषक सामग्री शामिल करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए व्यक्तिगत साफ-सफाई, सकारात्मक सोच तथा नियमित स्वास्थ्य देखभाल अपनाने का संदेश दिया गया। अंत में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

Related posts

शिब्बू भैया को बधाई देने लगा रहा तांता

Reva India News

*कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर महिलाओं का फूटा आक्रोश….  ..नेहरू स्मारक पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन, जताया विरोध ………….

Reva India News

जिले में अनेक नवाचारों के माध्यम से किया जा रहा मतदाताओं को जागरूक

Reva India News

Leave a Comment