Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवा संगम रोजगार मेले में 51 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 8 को अप्रेंटिसशिप का अवसर

मंडला, 16 जून 2026

जिला प्रशासन मण्डला के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, आईटीआई मण्डला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से 16 जून को नगरपालिका मण्डला के सभागार में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय एवं निजी क्षेत्र की 6 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा रोजगार मेले के महत्व पर प्रकाश डाला।

रोजगार मेले में कुल 89 आवेदकों का पंजीयन किया गया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद 51 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 8 युवाओं को अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा 2 हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में रोजगार संबंधी विभिन्न योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी प्रदान की गई। मंच संचालन प्रशिक्षण अधिकारी वैशाली कामड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईटीआई प्राचार्य मनीषा भूरिया, जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सुषमा विश्वकर्मा, सहायक संचालक श्री बलराम यादव, सहायक संचालक अन्य पिछड़ा वर्ग श्री दिलीप श्रीवास, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला के प्रबंधक श्री प्रदीप जायसवाल, आईटीआई प्लेसमेंट ऑफिसर श्री आनंद मरावी, श्री डी.के. साहू सहित जिला रोजगार कार्यालय एवं अन्य विभागों का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

अपर कलेक्टर ने किया विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण

Reva India News

रोजगार के लिए शासकीय भर्ती के साथ ही निजी क्षेत्र में भी अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने कृष्णमोहन झा

Reva India News

Leave a Comment