Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनुराग चौरसिया बने सांसद प्रतिनिधि

मण्डला। सांसद डॉ फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत अनुराग चौरसिया पिता सरोज कुमार चौरसिया निवासी राजेंद्र प्रसाद वार्ड मंडला को जिला अस्पताल में सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है।  सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति के बाद वे जिला अस्पताल से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों जनसुविधाओं तथा आम नागरिकों की समस्याओं को संबंधित जनप्रति निधियों एवं प्रशासन तक पहुंचाने में समन्वय की भूमिका निभाएंगे साथ ही अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता मरीजों की सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे। इनकी नियुक्ति पर कैबिनेट मंत्री श्रीमति सम्पतियां उईके, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, नगर अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, पूर्व विधायक देवसिंह सैयाम, पूर्व विधायक शिवराज शाह, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है।

Related posts

बाबा ईश्वरशाह का 50 वाँ प्राकट्य  

Reva India News

पंचायत स्तर पर आयोजित करें कृषि चौपाल – हर्षिका सिंह एपीसी समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

’अ’ से अक्षर अभियान के प्रथम चरण की परीक्षा का सफल आयोजन हुआ आयोजित परीक्षा में 18 हजार 510 परीक्षार्थी शामिल हुए

Reva India News

Leave a Comment