Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवनियुक्त शिक्षक संघ ने नवागत सहायक आयुक्त का किया अभिनन्दन

मंडला – मंगलवार को नवनियुक्त शिक्षक संघ (ट्राइबल विभाग) द्वारा नवागत सहायक आयुक्त डॉ. अरुण कुमार शुक्ला का स्वागत किया गया। नवनियुक्त शिक्षक संघ (ट्राइबल विभाग) का प्रतिनिधि मंडल संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश चौरसिया के नेतृत्व में नवागत सहायक आयुक्त से मुलाक़ात की। सहायक आयुक्त ने सभी शिक्षकों से बेहतर शिक्षा प्रक्रिया के लिए सुझाव मांगे एवं अपने कार्यालय के बारे में भी फीडबैक मांगा।  उन्होंने शिक्षकों से कहा कि उनके कार्यालय के दरवाजे आप लोगों के लिए हमेशा खुले रहेंगे। शिक्षक जब चाहे तब अपनी समस्याएं को लेकर उनके पास आ सकते हैं। इस दौरान नवनियुक्त शिक्षक संघ (ट्राइबल विभाग) विकेश महोबिया, संदीप वर्मा, पर्वत परस्ते, महेश उइके, अमृत कुडोपा, धर्मेंद्र मार्को, सुरेंद्र मरावी, मनीष ठाकुर मौजूद थे।

Related posts

मदरसा नूरे मोहम्मदी में मनाया गया आजादी का जश्न 

Reva India News

भू-माफियाओं पर कार्यवाही जारी रखें – श्री चौहान मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में की विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा

Reva India News

नरवाई जलाने वालों पर होगी वैधानिक कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment