Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मदरसा नूरे मोहम्मदी में मनाया गया आजादी का जश्न 

मंडला – गुरुवार को मदरसा नूरे मोहम्मदी एवं मदीना मस्जिद कमेटी राजीव कालौनी के संयुक्त तत्वावधान में मदरसा नूरे मोहम्मदी परिसर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा झंडा फहराया गया। मदरसा नूरे मोहम्मदी के मुदर्रिस डाक्टर कलीम साहब ओर मदीना मस्जिद के इमाम मोहम्मद नज़ीर साहब की जेरे सरपरस्ती में जश्न ए आजादी पुरखुलूश अंदाज में मनाई गई। मदीना मस्जिद के इमाम मोहम्मद नज़ीर साहब ने मदरसा में तालिम याफ़्ता बच्चों ओर शिरकत फरमा अवाम को आजादी की मुबारकबाद दी और जंग ए आज़ादी की तारीख से रूबरू कराया। उन्होंने देश को आज़ाद कराने में मदरसों के किरदार पर तारीखी रौशनी डाली। उन्होंने कहा कि हमारे पैगम्बर हज़रत मुहम्मद सलल्लाहो अलैहे वसल्लम ने फ़रमाया है जहां रहो अपने वतन से मोहब्बत करो। मदरसा में तालिम याफ़्ता बच्चों ने कौमी तराने पेश किए। इस मौके पर अयाज अख्तर नानू भाई, नसीर मिर्जा गुड्डा भाई, अहमद भाई, सैय्यद अनवर अली बाबा भाई, सलमान खान राजा भाई, जहूर भाई ओर मस्जिद मदरसा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश बाल कल्याण एवं संरक्षण विषय पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

*चार साल से फरार स्थायी गिरफ्तारी वारंटी को हिरदेनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Reva India News

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना

Reva India News

Leave a Comment