Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दिव्यांग हितग्राही को मिली ट्राइसाइकिल, अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 118 लोगों की समस्याएं

मंडला, 21 जुलाई 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण से संबंधित प्रकरणों पर कलेक्टर श्री धोटे ने एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कुल 118 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसुनवाई में पहुंचे अस्थि बाधित दिव्यांग हितग्राही श्री गोरेलाल श्रीवास्तव, पिता श्री आधार श्रीवास्तव, निवासी ग्राम बिछुआ ने कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे को बताया कि दिव्यांगता के कारण उन्हें दैनिक आवागमन एवं दिनचर्या के कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस पर कलेक्टर श्री धोटे ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्हें सहायक उपकरण के रूप में ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। ट्राइसाइकिल प्राप्त होने पर श्री गोरेलाल श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए दैनिक कार्य करना पहले की अपेक्षा अधिक आसान हो सकेगा।

जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग हितग्राही श्री राजकुमार रैकवार ने अपनी दिव्यांग पेंशन के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर सामाजिक न्याय विभाग अधिकारी श्री रोहित बड़कुल ने जानकारी दी कि तकनीकी कारणों से विलंब हुआ था, जिसका निराकरण कर लिया गया है। आगामी माह से पेंशन का भुगतान नियमित रूप से हितग्राहियों के खातों में किया जाएगा।

कलेक्टर श्री धोटे ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ निराकरण करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराएं।

 

 

 

Related posts

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन 31 जुलाई तक

Reva India News

मतदान संपन्न कराकर वापस लौटे दलों का फूल-मालाओं से स्वागत

Reva India News

जिले में मिले 32 नए कोरोना पॉजीटिव केस  

Reva India News

Leave a Comment