Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत जगनाथर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मनाई गई जयंती

मंडला, 15 अप्रैल 2026

म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखण्ड बिछिया श्री राजेंद्र चौधरी, जिला समन्वयक की उपस्थिति में ग्राम पंचायत जगनाथर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती के अवसर पर चौपाल चर्चा की गई जिसमें उपस्थितजनों ने डॉ. साहब की जीवनी पर अपने-अपने वक्तव्य रखे। डॉ. साहब के विचारों को अपने जीवन में उतारने पर महत्व दिया जाए, सामाजिक समरसता, शिक्षा, महिला अधिकार, पर्यावरण संरक्षण विषयों पर चर्चा कर मार्गदर्शन दिया गया। उपस्थित लोगों द्वारा श्रमदान करते हुए 55 बोरियों का बोरी बंधान का कार्य किया गया।

Related posts

मंडला के खिलाड़ियों ने किया फिर जिले का नाम रोशन

Reva India News

जल संरक्षण के लिए आयोजित की गई कलश यात्रा तथा चित्रकला प्रतियोगिता

Reva India News

राशन दुकानों से समय पर वितरित हो खाद्यान्न – कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment