Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

इंफ्लुएंसर्स का ऑडियंस युवा वर्ग है, प्रशासनिक अभियानों को सफल बनाने में आपका सहयोग महत्वपूर्ण: कलेक्टर प्रोजेक्ट संकल्प से एनीमिया मुक्त मण्डला तक – सोशल मीडिया क्रिएटर्स के साथ कलेक्टर ने की विस्तृत चर्चा

मंडला, 23 जुलाई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि आज का युग सोशल मीडिया का है और युवा वर्ग सोशल मीडिया पर सबसे अधिक सक्रिय रहता है। मण्डला जिले में विभिन्न पृष्ठभूमि से जुड़े बड़ी संख्या में क्रिएटर्स अलग-अलग विषयों पर कंटेंट तैयार कर रहे हैं, यह जिले के लिए गर्व की बात है।

गुरूवार को जिला योजना भवन में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के साथ संवाद के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि इंफ्लुएंसर्स का ऑडियंस मुख्य रूप से युवा वर्ग है। ऐसे में शासकीय योजनाओं और अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में आपका सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

प्रशासनिक अभियानों पर हुई विस्तार से चर्चा

 

संवाद में कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रमुख अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट संकल्प जिले के विद्यार्थियों को जेईई, नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने का अभियान है। इससे जिले के मेधावी छात्र-छात्राएं आगे बढ़कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

एनीमिया मुक्त मण्डला अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि यह किशोरी बालिकाओं को एनीमिया मुक्त कर उन्हें भविष्य में सुरक्षित मातृत्व के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में जिला प्रशासन छोटी जोत वाले किसानों की आय बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है। इसके अंतर्गत बिछिया और मवई विकासखंड के 6500 परिवारों को मशरूम उत्पादन से जोड़ा गया है। इसी तरह इस वर्ष काली तुलसी, अश्वगंधा और मुनगा जैसी औषधीय फसलों के लिए 22,500 किसानों को प्रेरित किया गया है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय होगी और पलायन में कमी आएगी।

बैठक में पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यानिकी एवं खेल से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने जिले के टूरिस्ट सर्किट को बढ़ावा देने में सोशल मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

 

क्रिएटर्स ने दिए सुझाव, कलेक्टर ने मांगा सहयोग

 

कार्यक्रम की शुरुआत में जिले भर से आए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने अपना परिचय दिया और विभिन्न विषयों पर रचनात्मक सुझाव रखे। कलेक्टर ने सभी सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि आपके सुझाव प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण हैं। आप समय-समय पर हमें फीडबैक देते रहें और शासकीय अभियानों को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री शैलेंद्र चौधरी, जिला जनसंपर्क अधिकारी सुश्री अवंतिका श्रीवास्तव सहित जिले के प्रमुख सोशल मीडिया क्रिएटर्स उपस्थित रहे।

Related posts

बिछिया में बालक आश्रम व छात्रावास का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

Reva India News

विशिष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 13 मार्च को एमपीटॉस पोर्टल से प्राप्त होंगे प्रवेश पत्र

Reva India News

जल संचय अभियान: ग्राम सोंफ के मीठा नाला में किया गया बोरी बंधान का कार्य

Reva India News

Leave a Comment