Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने पुलिस ग्राउंड का किया निरीक्षण

मंडला, 8 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं एसपी श्री राजेश रघुवंशी ने पुलिस ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी सिटिंग, बैरिकेडिंग, बैठक व्यवस्था सहित मंच एवं समारोह स्थल की अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएं, ताकि समारोह के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के लिए भी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रस्तुतियों तथा संबंधित गतिविधियों के लिए समय निर्धारित करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह गरिमामय एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एडीएम श्री हुनेन्द्र घोरमारे, सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भाषण से नहीं आचरण से हो युवा निर्माण – भासेविपमंडलामध्यप्रदेश   28 मई वीर सावरकर जयंती आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम संपन्न 2022 

Reva India News

हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान अंतर्गत डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 16 जिला मण्डला में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

प्रेक्षक शैलेन्द्र खरे का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment