Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला वनोपज सहकारी यूनियन में भाजपा का कब्जा .भाजपा की रणनीति से निर्विरोध निर्वाचन .नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

मंडला। जिला वनोपज सहकारी यूनियन पूर्व सामान्य मंडला के करीब आठ वर्षों से लंबित चुनाव आखिरकार शनिवार को संपन्न हुए। लंबे इंतजार के बाद हुए इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी आठ प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर संगठन को बड़ी सफलता दिलाई। चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भाजपा कार्यालय में पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर नवीन गिरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष पद पर सावन लाल सरोते, प्रदेश प्रतिनिधि पद पर भारत लाल झारिया तथा जिला सहकारी प्रतिनिधि पद पर मानसिंह मरकाम निर्वाचित हुए। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

चुनाव को लेकर तैयार की थी रणनीति
वनोपज सहकारी यूनियन के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पहले से ही व्यापक रणनीति तैयार की थी। पार्टी ने चुनाव की जिम्मेदारियां तय करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व चुनावी रणनीति बनाई गई थी जिसमें संजय कुशराम को चुनाव प्रभारी एवं रोचीराम गुरवानी को चुनाव प्रभारी के रूप में भूमिका दी गई, जबकि दानसिंह राजपूत ने सहप्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली। जिसके बाद भाजपा के आठ प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
जीत के बाद भाजपा कार्यालय में स्वागत
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के सभी आठ प्रत्याशियों का निर्वाचित होना संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जो लोग संगठन और अपने क्षेत्र के लिए बेहतर कार्य करते हैं, उन्हें जनता और संबंधित प्रतिनिधियों का समर्थन मिलता है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
वनोपज सहकारी क्षेत्र में नई जिम्मेदारी
आठ वर्षों से चुनाव लंबित रहने के बाद अब निर्वाचित प्रतिनिधियों के सामने वनोपज सहकारी यूनियन के कामकाज को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। वनोपज से जुड़े सहकारी प्रतिनिधियों के हितों, संस्थागत व्यवस्था और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को लेकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी सहकारिता की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए वनोपज से जुड़े सदस्यों और प्रतिनिधियों के हितों को प्राथमिकता देंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की जीत पर प्रदेश कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related posts

”राष्ट्रहित सर्वोपरि” क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर तिवारी (आजाद )जी की 91 पुण्य तिथि मनाई

Reva India News

वाहनों की हुई चैकिंग, 12 हजार से अधिक का जुर्माना

Reva India News

सीपीसीटी परीक्षा 11 और 12 जनवरी को आयोजित होगी

Reva India News

Leave a Comment