Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब विक्रय एवं संग्रहण के खिलाफ कार्रवाई 8 हजार 700 रूपए की शराब जब्त

मंडला, 6 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम के मार्गदर्शन में 5 सितंबर को मंडला वृत क्षेत्र में अवैध शराब के विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध दबिश की कार्रवाई की गई।

मंडला शहरी क्षेत्र में झूला पुल के पास शादी गार्डन के पीछे खाली स्थान पर अवैध रूप से शराब बेचते पाए जाने पर धु्रव रघुवंशी के कब्जे से गोवा व्हिस्की, ओल्ड मंक रम, एमडी व्हिस्की एवं प्लेन मदिरा सहित कुल शराब जब्त की गई। ग्राम हर्राभाट में एक घर से 5 लीटर कच्ची मदिरा तथा बस स्टैंड क्षेत्र से 15 नग प्लेन मदिरा भी जब्त की गई।

कार्रवाई में कुल जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 8 हजार 700 रुपये बताई गई है। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी एवं हरे सिंह उइके, प्रधान आरक्षक विजय कमलेश, शकुंतला सैयाम, विकास कौरव और हिमांशी धुर्वे शामिल रहे।

Related posts

सकवाहकला को नषामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया महिलाओं ने जैदेपुर बनेगा स्वालंबी ग्राम का माॅडल

Reva India News

बीज वितरण पर अनुदान निर्धारित

Reva India News

आसिफ अली में उर्स आरंभ

Reva India News

Leave a Comment