Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने डुंगरिया में किया बीजांकुर अभियान का शुभारंभ, किया पौधारोपण

21 जून 2025, मंडला

मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने जनपद नैनपुर के ग्राम डुंगरिया-परसवाड़ा में आयोजित बीजांकुर अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गोल पहाड़ी में पौधा रोपकर कार्यक्रम की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष मंडला श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, सीईओ जनपद पंचायत नैनपुर श्री विनोद मरावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

मंत्री श्रीमती उईके ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है और हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए। जिले में बनाए गए सीडबाॅल के माध्यम से बीजांकुर अभियान के तहत ढाई लाख से अधिक पौधों का रोपण हो रहा है यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अच्छी पहल है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश की सरकार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार काम कर रही हैं। हम सभी को शासन के इस प्रयास में सहभागी बनते हुए पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान देना होगा, जिससे हमारे आसपास के मैदान और पहाड़ियाँ फिर से पहले की तरह हरी-भरी हो सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने जन्मदिन, वर्षगांठ जैसे प्रमुख अवसरों पर एक पौधा अवश्य रोपित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, प्रत्येक निवासी को इस पावन यज्ञ में स्वयं पौधारोपण कर आहूति देनी होगी।

Related posts

स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण को प्राथमिकताओं में सम्मिलित करें – डॉ. सिडाना नगरीय निकायों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

Reva India News

आज मनाया जाएगा संविधान दिवस

Reva India News

जिला चिकित्सालय में सी.सी.टी.वी. कैमरे का कवर एरिया बढ़ाने के निर्देश जिला रोगी कल्याण समिति मण्डला की बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment