Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 1132.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

मंडला, 10 सितम्बर 2026
जिले में 10 सितंबर तक कुल 1132.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय मंडला द्वारा जारी वर्षा संबंधी जानकारी के अनुसार जिले में गत वर्ष की इसी अवधि में 1705.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई थी।
10 सितंबर को जिले में 4.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। तहसीलवार आँकड़ों के अनुसार मंडला में 19.5 मिलीमीटर, नारायणगंज में 7.4 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि नैनपुर, बिछिया, निवास एवं घुघरी में इस दिन वर्षा दर्ज नहीं हुई।
चालू वर्ष में 1 जून से 10 सितंबर तक तहसीलवार वर्षा में मंडला में 1070.9 मिलीमीटर, नैनपुर में 1012 मिलीमीटर, बिछिया में 1151.9 मिलीमीटर, निवास में 1155.8 मिलीमीटर, घुघरी में 1108.3 मिलीमीटर तथा नारायणगंज में 1265.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
जिले में अब तक कुल 6764 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जबकि औसत वर्षा 1132.1 मिलीमीटर रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सामान्य औसत वर्षा की तुलना में जिले में अब तक हुई कुल वर्षा का प्रतिशत 85.36 प्रतिशत है। गत वर्ष की तुलना में इस अवधि तक वर्षा में 22.8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

Related posts

इंटरनेट सुरक्षा दिवस 2026 पर कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

आजाद अध्यापक संघ ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

Reva India News

आजीविका मिशन की मदद से साकार हुआ सपना, डॉ. सुमन सैयाम बनीं मेडिकल ऑफिसर

Reva India News

Leave a Comment