Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कार्ययोजना बनाकर करें प्रभावी क्रियान्वयन – कलेक्टर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

मंडला, 10 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, निर्माण कार्यों तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ विद्यालयों में बेहतर आधारभूत संरचना होना भी आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में बालक एवं बालिका छात्रावासों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में 6 छात्रावास निर्माणाधीन हैं, जबकि 8 कार्य अभी प्रारंभ होना शेष हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने तथा निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। शिक्षा विभाग का ब्लॉक स्तरीय अमला निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेगा।

कलेक्टर ने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में सुधार के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने डिजिटल लर्निंग सहित अन्य आधुनिक शिक्षण माध्यमों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों के नामांकन में वृद्धि एवं ड्रॉपआउट कम करने के लिए भी ब्लॉक स्तर पर ठोस एवं परिणाम आधारित कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग और जमीनी स्तर पर परिणामों का आकलन आवश्यक है। सभी संबंधित अधिकारी एवं मैदानी अमला निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, एसी ट्राईबल डॉ. अरूण शुक्ला, डीपीसी श्री अशोक शुक्ला सहित बीआरसी, बीएसी एवं बीईओ उपस्थित रहे।

Related posts

एचपीवी वैक्सीनेशन लगाने के लिये एडवायजरी

Reva India News

बोर्ड परीक्षा 2025 कलेक्टर प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा टेक्सटाइल उद्योग उज्जैन का वस्त्र उद्योग कर रहा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्यात बेंगलुरु की तरह उज्जैन में भी स्थापित होगा आईटी पार्क मेडिसिटी डेवलप कर मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में होंगे प्रयास दक्षिण भारत की प्रमुख वस्त्र इकाई “बेस्ट लाइफ स्टाइल” का मुख्यमंत्री ने किया भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment