Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

1 नवंबर से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रोत्साहन के लिए विशेष अभियान, वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन 31 अक्टूबर को बलराम महोत्सव, मुख्यमंत्री वर्चुअली किसानों से करेंगे संवाद बिछिया में होगा आगामी जन विश्वास शिविर, तैयारियों के निर्देश गर्मी में पेयजल संकट से बचाव की तैयारी अभी से करें, जल संरक्षण कार्यों में लाएं तेजी: कलेक्टर समय-सीमा की बैठक आयोजित

मंडला, 28 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, जनसमस्याओं के निराकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने विशेष अभियान

 

जिले में ग्रामीण स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 1 नवंबर से विशेष अभियान प्रारंभ किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर 1 नवंबर को इंडोर स्टेडियम मंडला में वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने मैदानी भ्रमण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें तथा उनकी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करें।

31 अक्टूबर को होगा बलराम महोत्सव, मुख्यमंत्री वर्चुअली किसानों से करेंगे संवाद

 

जिले में 31 अक्टूबर को बलराम महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम रानी दुर्गावती कॉलेज में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले के किसानों से संवाद प्रस्तावित है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा, लंबित शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश

 

बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 500 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। ऐसी शिकायतें लंबे समय तक लंबित रहने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

बिछिया में जनविश्वास शिविर की तैयारियां करने के निर्देश

 

बिछिया में आगामी शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनविश्वास शिविर की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

एनीमिया मुक्त मंडला अभियान में 47 हजार स्क्रीनिंग पूर्ण

 

एनीमिया मुक्त मंडला अभियान की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 47 हजार स्क्रीनिंग की जा चुकी हैं, जिनमें 13 हजार 232 बच्चों में एनीमिया के लक्षण पाए गए हैं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रभावित बच्चों की आवश्यक जांच, उपचार एवं फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बालिकाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने तथा एनीमिया की रोकथाम के लिए जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश भी दिए।

जल संरक्षण के कार्य अभी से प्रारंभ करने के निर्देश

 

गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या से बचाव के लिए कलेक्टर ने जल संचय एवं जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के कार्यों की योजना तैयार कर समय रहते क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही वन क्षेत्रों में भी जल संरक्षण एवं जल उपलब्धता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी गर्मी के मौसम में ग्रामीणों एवं वन्यजीवों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नदीमा शिरी, एसडीएम मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, श्री सचिन जैन, श्री राजेश कौशिक, श्रीमती रेखा देशमुख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने बकौरी में ली संकट प्रबंधन समिति की बैठक

Reva India News

ग्राम पंचायत राजवाड़ा में रोजगार सहायक की निजी व्यस्तता, पीएम आवास सर्वे कार्य प्रभावित

Reva India News

मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment