Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला जनपद की लोक जैव विविधता पंजी निर्माण के संबंध में बैठक आयोजित

मंडला, 28 अक्टूबर 2026

मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड, भोपाल के निर्देशानुसार जैव विविधता अधिनियम, 2002 एवं संशोधन अधिनियम, 2023 के प्रावधानों के तहत स्थानीय जैव विविधता के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण के लिए लोक जैव विविधता पंजी तैयार की जा रही है। इसी क्रम में मंडला जिले की नगर पालिका मंडला, नगर पालिका नैनपुर, जनपद पंचायत मवई एवं बीजाडांडी की लोक जैव विविधता पंजी तैयार कर बोर्ड, भोपाल को प्रस्तुत की जा चुकी है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत मंडला की लोक जैव विविधता पंजी के संबंध में जनपद पंचायत के सभाकक्ष में जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री शंभू सिंह कोकड़िया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद पंचायत के सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमराज नंदा, श्री नारायण प्रसाद जंघेला, समिति सदस्य श्रीमती जमुना पंद्रो, श्रीमती पुष्पलता चंद्रवंशी एवं श्रीमती विमला मार्काे उपस्थित रहीं।

बैठक में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला के प्राध्यापक डॉ. बी.एल. झारिया ने जैव विविधता के महत्व, दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने पूर्व एवं वर्तमान में पाई जाने वाली वनस्पति प्रजातियों, जीव-जंतुओं, कीट-पतंगों, औषधीय पौधों, कृषि फसलों, फल-सब्जियों तथा जंगली प्रजातियों की स्थिति पर प्रकाश डाला।

Related posts

घुघरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 29 अप्रैल को सामूहिक विवाह, आवेदन 20 अप्रैल तक

Reva India News

भावांतर योजना के तहत पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर

Reva India News

प्रतिबंधात्मक आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment