Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल विवाह मुक्त भारत युवाओं को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अभियान – कलेक्टर

मंडला, 28 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा देश के प्रत्येक क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान देशभर में संचालित किया जा रहा है। यह अभियान भारत को 2047 तक विकसित भारत के विजन के अनुरूप है। बाल विवाह की कुप्रथा को समाप्त करने एवं युवा बालक-बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है। बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक कुरीति को समाप्त कर यह सुनिश्चित किया जायेगा कि हर बालिका शिक्षित, सुरक्षित और अपने सपनों को पूरा करने के लिए स्वतंत्र हो। बाल विवाह मुक्त भारत और बाल विवाह मुक्त मंडला बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शासन के प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी, सामाजिक संगठन व नागरिकों को सामूहिक रूप से आगे आना होगा। कलेक्टर ने सभी से आव्हान किया कि बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई में एक एतिहासिक मील का पत्थर बनाने के लिए हमारे साथ जुड़ें जिसे अब एक राष्ट्रीय मिशन घोषित किया गया है।

Related posts

यूपीएससी परीक्षा में सफलता पर कलेक्टर ने दी नितिन चंद्रौल को बधाई

Reva India News

नशामुक्ति अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय मासिक समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हवाई पट्टी ग्वारा में किया गया भव्य स्वागत

Reva India News

Leave a Comment